विश्व कप में पूर्व कंगारू बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं कप्तान नं.1, ये हैं...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 जून 2019, 5:02 PM (IST)

नई दिल्ली। दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दो बार आईसीसी वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। वे विश्व कप में सर्वाधिक 29 मुकाबलों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड अपने खाते में रखते हैं। पोंटिंग ने इनमें से 26 मैच जीते, दो हारे और एक बेनतीजा रहा। उनका सफलता प्रतिशत 92.85 है। वैसे ओवरऑल देखें तो पोंटिंग ने 2002 से 2012 के बीच 230 वनडे में कप्तानी की और 165 जीते, 51 हारे, 2 टाई खेले व 12 बेनतीजा रहे।

अब हम देखेंगे वनडे विश्व कप में सर्वाधिक मुकाबलों में कप्तानी करने वाले 4 और खिलाडिय़ों का रिकॉर्ड :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड)

वनडे : 27
जीते : 16
हारे : 10
टाई : 0
बेनतीजा : 1
सफलता प्रतिशत : 61.53

मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत)

वनडे : 23
जीते : 10
हारे : 12
टाई : 0
बेनतीजा : 1
सफलता प्रतिशत : 45.45


ये भी पढ़ें - कोहली के नाम से जुड़ी यह उपलब्धि, इस विशेष क्लब में शामिल, देखें...

इमरान खान (पाकिस्तान)

वनडे : 22
जीते : 14
हारे : 8
टाई : 0
बेनतीजा : 0
सफलता प्रतिशत : 63.63

महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

वनडे : 17
जीते : 14
हारे : 2
टाई : 1
बेनतीजा : 0
सफलता प्रतिशत : 85.29

नोट : वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने भी विश्व कप के 17-17 वनडे में कप्तानी की थी।

ये भी पढ़ें - ‘थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन इस खेल को भी पहचान मिलेगी’