विश्व कप : 10 विकेट से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने की थी शुरुआत, ये हैं...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 जून 2019, 4:39 PM (IST)

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने शनिवार (1 जून) को कार्डिफ में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप में श्रीलंका को 203 गेंदों पहले 10 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 29.2 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। कप्तान और बाएं हाथ के ओपनर दिमुथ करुणारत्ने ने सर्वाधिक नाबाद 52 रन बनाए।

उनकी 84 गेंदों की पारी में चार चौके शुमार रहे। मैट हेनरी और लोकी फग्र्यूसन ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में कीवी टीम ने 16.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्टिन गुप्टिल ने 51 गेंदों पर आठ चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 73 और कोलिन मुनरो ने 47 गेंदों पर छह चौकों व एक छक्के की बदौलत नाबाद 58 रन ठोके।

यह विश्व कप के इतिहास में 10 विकेट से दर्ज की गई 12वीं जीत है। सबसे पहले यह कमाल भारत ने किया था। उसने 11 जून 1975 को लीड्स में ईस्ट अफ्रीका को 181 गेंदों पहले 10 विकेट से हार का मजा चखाया था।

अब हम देखेंगे विश्व कप में 10 विकेट से हासिल की गई पिछली 5 जीत :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1

कब : 26 मार्च 2011
कहां : कोलंबो
इंग्लैंड : 50 ओवर में 229/6 रन
श्रीलंका : 39.3 ओवर में 231/0 रन
नतीजा : श्रीलंका 203 गेंदों पहले 10 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 108 रन)

2

कब : 23 मार्च 2011
कहां : ढाका
वेस्टइंडीज : 43.3 ओवर में 112 रन
पाकिस्तान : 20.5 ओवर में 113/0 रन
नतीजा : पाकिस्तान 175 गेंदों पहले 10 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : मोहम्मद हफीज (16/2 विकेट, नाबाद 61 रन)

3

कब : 4 मार्च 2011
कहां : अहमदाबाद
जिम्बाब्वे : 46.2 ओवर में 162 रन
न्यूजीलैंड : 33.3 ओवर में 166/0 रन
नतीजा : न्यूजीलैंड 99 गेंदों पहले 10 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : मार्टिन गुप्टिल (नाबाद 86 रन)


ये भी पढ़ें - ‘इसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई, मेरे पेट में कुछ होने लगा’

4

कब : 20 फरवरी 2011
कहां : चेन्नई
केन्या : 23.5 ओवर में 69 रन
न्यूजीलैंड : 8 ओवर में 72/0 रन
नतीजा : न्यूजीलैंड 252 गेंदों पहले 10 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : हामिश बेनेट (16/4 विकेट)

5


कब : 31 मार्च 2007
कहां : नॉर्थ साउंड
बांग्लादेश : 22 ओवर में 104/6 रन
ऑस्ट्रेलिया : 13.5 ओवर में 106/0 रन
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 49 गेंदों पहले 10 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : ग्लेन मैक्ग्रा (16/3 विकेट)

ये भी पढ़ें - ...तब घर में रात का खाना बना रहे थे स्पिनर नाथन लियोन