NHM हरियाणा भर्ती 2019 : नर्स, ANM, असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 जून 2019, 3:32 PM (IST)

नेशनल हेल्थ मिशन, अंबाला, पंजाब ने सिविल सर्जन ऑफिस में रिक्त पडे नर्स, एमओ, एएनएम, असिस्टेंट सहित अन्य रिक्त पडे 44 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 10 जून 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम व पदों की संख्या।
1. मेडिकल ऑफिसर्स : 02 कुल पद।
2. स्टाफ नर्स : 14 कुल पद।
3. काउंसलर : 01 कुल पद।
4. डाटा असिस्टेंट : 01 कुल पद।
5. इपिडेमिओलॉजिस्ट : 01 कुल पद।
6. एएनएम : 14 कुल पद।
7. डिस्ट्रिक्ट बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग : 01 कुल पद।
8. ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट : 01 कुल पद।
9. सायकोलॉजिस्ट : 01 कुल पद।
10. ऑप्टोमेट्रिस्ट : 01 कुल पद।
11. डीईआईसी मैनेजर : 01 कुल पद।
12. ईएमटी : 02 कुल पद।
13. ऑय डोनेशन काउंसलर : 01 कुल पद।
14. ओप्थाल्मिक असिस्टेंट : 01 कुल पद।
15. डिस्ट्रिक्ट लेवल पीपीएम : 01 कुल पद।
16. टीबी हेल्थ विजिटर : 01 कुल पद।
पदों की संख्या : 44 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता :
मेडिकल ऑफिसर्स के लिए उम्मीदवार को हरियाणा मेडिकल काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर देखें।

आयु सीमा
: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से और अधिकतम 42 वर्ष होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें
: उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Offical Notification

Download Notification

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे