पवार और कुमारस्वामी से मिलने के बाद राहुल ने मनमोहन सिंह से की मुलाकात

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 30 मई 2019, 6:32 PM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से यहां उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और कर्नाटक के मुख्यमंत्री व जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेता से मुलाकात की और उन्हें पार्टी प्रमुख का पद नहीं छोडऩे के लिए कहा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद कई कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह से मुलाकात की है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस को जबरदस्त जोर लगाने के बावजूद लगातार दूसरे लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। 23 मई को आए नतीजे में उसे 543 में से सिर्फ 52 सीटें मिलीं। इसके बाद से ही पूरे देश में कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुई है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस सरकारों पर भी लगातार संकट की खबरें आ रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे