कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी, हार के बाद अब तक 13 नेताओं ने भेजा इस्तीफा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 27 मई 2019, 5:19 PM (IST)

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद से कांग्रेस में एक के बाद एक इस्तीफों के पेशकश का दौर चल रहा है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की और अब राज्य प्रदेश प्रभारी इस्तीफा ऑफर कर रहे हैं। अब तक असम, झारखंड, पंजाब समेत कई अन्य प्रदेशों के 13 नेताओं ने पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है।

13 बड़े नेताओं ने की इस्तीफे की पेशकश...
कांग्रेस अध्यक्ष के रास्ते पर चलते हुए अब तक 13 बड़े नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है। महाराष्ट्र में पार्टी के प्रभारी अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव नतीजों के अगले ही दिन इस्तीफा देने की बात कही थी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है।

जाखड़ ने गुरदासपुर उपचुनाव में जीत मिली थी, लेकिन इस बार वह सनी देओल से हार गए। इससे पहले राज बब्बर और कमलनाथ ने भी नैतिक जिम्मेदारी कहते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे