ज्योतिष में हस्तरेखा का बहुत महत्व माना गया है। हस्तरेखा में हथेली का
बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। किसी भी व्यक्ति के हाथ के गहन अध्ययन
द्वारा उस व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों कालों के बारे में
आसानी से बताया जा सकता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों की हथेलियों
में कुछ खास निशान होते हैं जो हर इंसान के भविष्य में होने वाली
अच्छी-बुरी बातों का संकेत देते हैं। हस्तरेखा विशेषज्ञों के मुताबिक हाथ
की हर हथेली का अपना अलग महत्व होता है। हथेलियों की बनावट के क्या मायने
होते हैं आइए जानते हैं।
मध्यम उंगली के नीचे एक उभार होता है। इसे
शनि पर्वत कहते हैं। यानी शनि की दशा आपकी हथेलियों से ही पता चल जाती है।
यही नहीं आपका व्यक्तित्व भी यहां पड़ने वाला उभार खोलता है। खास बात ये है
कि शनि पर्वत उच्च हो तो रंक भी राजा बन जाता है और रातों रात किस्मत बदल
जाती है। लेकिन अगर ये पर्वत गड्ढे में हो तो राज भी रातों रात रंक बन जाता
है। यानी किस्मत खुलेगी या बंद होगी इसका अंदाजा आप अपनी हथेलियों के शनि
पर्वत को देख कर ही लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अब यहां बात ये है कि अगर शनि पर्वत उच्च है तो आपको किस्मत में सब कुछ
मिलता ही जाएगा और आप किसी दिन राजयोग्य भोग लेंगे लेकिन अगर ये पर्वतन नीच
हो तो आपको इसे सही करने की जरूत होगी। ताकि आपकी किस्मत गर्त में जाने से
बच जाएं। तो आइए आज इसी पर्वत के जरिये जानें कि शनि पर्वत का ये उभार
कैसे आपकी किस्मत को जोड़ता और तोड़ता है।
हथेली की मध्यमा उंगली के
ठीक नीचे जहां आधा चंद्रमा की लाइन भी आती है, वह शनि पर्वत का क्षेत्र
होता है। अब अगर आप हाथ लगा कर वहां हल्के से छूएं तो आपको वहां पर उभार,
समतल या गडढे की अनुभूति हो सकती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके
ऊपर शनि की कैसी दशा है। यानी शनि आप पर प्रसन्न हैं, समान्य हें या नाराज
हैं।
ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप
जिनकी हथेली पर शनि पर्वत ऊंचा होता है उनका व्यक्तित्व भी काफी प्रभावी
होता है। बहुत सोच-विचार को बोलना, कम बोलना, धैर्यता और किसी की बातों में
न आने वाले ऐसे लोग होते हैं। साथ ही ये बहुत ही खुले विचारों वाले, किसी
की परवाह न करने वाले होते हैं।
यहां परवाह न करने से मतलब किसी की आलोचना
पर ध्यान नहीं देना होता है। ये बहुत ही मददगार लोगों में होते हैं। अब बात
ये कि इनकी किस्मत रातों रात बदलती है, क्योंकि शनि जब मेहरबान होते हैं
तो वह अचानक ही सब कुछ दे देते हैं और रुष्ट होते हैं तो रातों रात ले लेते
हैं। ऐसे लोगों के पास धन का आगम अचानक लेकिन बहुत होता है।
ये भी पढ़ें - व्यापार में सफलता के अचूक उपाय