प्रधानमंत्री मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी, जोशी के घर जाकर आशीर्वाद लिया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 मई 2019, 10:45 AM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद आज पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी के आने से कुछ समय पहले ही लालकृष्ण आडवानी के घर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंच गए थे। उनके कुछ समय बाद ही प्रधानमंत्री मोदी लालकृष्ण आडवानी के घर पहुंच गए। उन्होंने आडवानी का उनके घर पर आशीर्वाद लिया और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी उनके घर पर 25 मिनट तक रुके । इसके बाद अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी एक ही गाड़ी में सवार होकर रवाना हो गए। पीएम मोदी ने आडवाणी जी के साथ एक फोटो ट्वीट करके लिखा कि भाजपा की आज की सफलता इसलिए संभव हो पाई है क्योंकि आडवाणी जी जैसे महान लोगों ने पार्टी को बनाने के लिए दशकों मेहनत की है।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह भाजपा के संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के घर गए हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाकर उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

प्रधानमंत्री मोदी ने उनका आशीवार्द प्राप्त किया। प्रधानमंत्री ने मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की और भारतीय शिक्षा प्रणाली में उनके योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि मुरली मनोहर जोशी एक श्रेष्ठ विद्वान और बुद्धिजीवी शख्स हैं। भारतीय शिक्षा में सुधार के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने हमेशा भाजपा को मजबूत करने और मेरे समेत कई कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने का काम किया है। आज सुबह उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद मांगा।