कांस पार्टी में ‘देसी गर्ल्स’ ने प्रियंका और निक ‘जीजू’ संग किया रॉक

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मई 2019, 12:46 PM (IST)

मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल से इतर एक पार्टी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी और हिना खान ने देसी गर्ल्स पावर की एक खूबसूरत बानगी दिखाते हुए अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ खूबसूरत अंदाज में पोज दिए। निक जोनस ने पिछले साल दिसंबर में प्रियंका संग शादी रचाई थी।

हुमा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि सशक्त महिलाएं एक-दूसरे का समर्थन करती हैं, असली महिलाएं एक-दूसरे का समर्थन करती हैं। देसी गर्ल पावर को लेकर हमारी रात शानदार बनाने के लिए धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जीजू। टीवी शो कसौटी जिंदगी की, की अभिनेत्री हिना ने हुमा की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, आपसे मिलकर अच्छा लगा। चारों अभिनेत्रियां बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही थीं।

फ्रेंच रिविएरा में प्रियंका और निक कई बार रोमांटिक अंदाज में नजर आए। दोनों ने प्रशंसकों से भी बात की। एक तस्वीर में प्रियंका सिल्क ड्रेस और फेडोरा हैट पहने नजर आईं, वहीं, निक शॉर्प समर सूट में नजर आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे