प्रियंका ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया, मतगणना केंद्रों पर डटे रहने का आह्वान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 मई 2019, 08:23 AM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एग्जिट पोल पर ध्यान नहीं देने की अपील करने के साथ मतगणना केंद्रों पर डटे रहने का आह्वान किया। आपको बताते जाए कि लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान के बाद अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की केंद्र में वापस सरकार बनने के संकेत दिया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि वे अफवाहों और एक्जिट पोल पर ध्यान नहीं दें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें।

अपने ऑडियो संदेश में प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आप लोग अफवाहों और एक्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। ये अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही है। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने बने रहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे