इस बच्ची में दिखी यह अनोखी बात, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 मई 2019, 2:23 PM (IST)

हाल ही बेंगलुरू (कर्नाटक) के एक अस्पताल में जन्मी बच्ची के बारे में हम आपको जो बात बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप चौंक जाएंगे। हुआ कुछ यूं कि बच्ची के पैदा होते ही मुंह में दो दांत थे। ऐसा देख डॉक्टर और परिजन हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार 30 हजार बच्चों में से ऐसा एक मामला होता है। डॉक्टरों ने नवजात के रिश्तेदारों को तुरंत दांत निकलवाने की नसीहत दी। उनका तर्क था कि ये दांत आगे जाकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

परिजनों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर बच्ची के दोनों दांत निकाल दिए। उल्लेखनीय है कि जन्म के साथ ही दांत निकलने की घटना लडक़ों की तुलना में लड़कियों में ज्यादा होती है। दांतों की वजह से ब्रेस्टफीडिंग में परेशानी होती है और बच्चों को अल्सर जैसी बीमारी भी हो सकती है। परिजनों ने बताया कि बच्ची के दांत देख हर कोई आश्चर्यचकित था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हमें डॉक्टरों ने तुरंत इसके बारे मे बताते हुए दांतों को निकालने की सलाह दी। करीब एक माह बाद हमने सर्जरी करवा दी। दूसरी ओर, डॉक्टरों का कहना है कि हार्मोंस का संतुलन बिगडऩे या प्रेगनेंसी के दौरान मां के बुखार होने पर ऐसा होता है। ऐसे असमय निकले दांत पीले, नुकीले, छोटे और अर्धविकसित होते हैं। ये दांत स्थिर नहीं होते बल्कि अल्पविकसित होने के साथ हिलते रहते हैं।

ये भी पढ़ें - 1,497 क्रेडिट कार्ड्स संग बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड