मंत्री ममता भूपेश का किया वृद्धाआश्रम का अवलोकन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 मई 2019, 3:12 PM (IST)

बूंदी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने शनिवार को बैरवा समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने बूंदी पहुची थी। इससे पूर्व मंत्री भूपेश ने नैनवा रोड स्थित आसरा वृद्धा आश्रम का अवलोकन की।

आश्रम पहुचे पर पूर्व मंत्री व आश्रम के संरक्षक हरिमोहन शर्मा ने मंत्री ममता भूपेश का शाल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंत्री भूपेश ने आश्रम के वृद्धजनों से राम राम कर उनके हालचाल जाने ओर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंत्री भूपेश ने कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है क्योंकि उन्होंने अभी तक वृद्धा आश्रम के बारे में सुना ही था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

लेकिन आज वृद्धाआश्रम को, यहां की व्यवस्थाओं को देख कर उनके मन में अलग ही प्रकार का संतोष हुआ है। कि वृद्धा आश्रम में भी वृद्ध जनों को एक अच्छी व्यवस्था व देखरेख मिल रही है। इस पुण्य कार्य को शुरू करने के लिए उन्होंने संरक्षक हरिमोहन शर्मा को धन्यवाद दिया तथा आश्रम की हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, उपजिला प्रमुख सतेंद्र मीणा, आश्रम के उपाध्यक्ष गिरधर शर्मा, कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा , तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा, उपप्रधान रघु शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवराज गोचर, पार्षद टीकम चंद जैन, पूर्व पार्षद ममता शर्मा, आश्रम के प्रबंधक छुट्टन लाल शर्मा ,राजेंद्र शर्मा, गुलाबचंद पांचाल सहित बड़ी संख्या में वृद्धा आश्रम में रहनेवाले वृद्धजन व कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे।