मनोरंजन के बजाय मुसीबत बना पबजी गेम, जानें क्या है मामला

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 मई 2019, 2:18 PM (IST)

इन दिनों अधिकतर लोगों के हाथों में स्मार्टफोन नजर आता है। वे इसके माध्यम से कई काम साधते हैं। साथ ही फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जुड़े होते हैं। इसके अलावा कई गेम्स भी टाइम पास का साधन बनते हैं। पबजी गेम खूब लोकप्रिय हो रहा है और आज हम जिस अलग खबर के बारे में बता रहे हैं उसमें इसका अहम रोल है।

अहमदाबाद में 19 साल की एक महिला पति से इसलिए तलाक लेना चाहती है क्योंकि उसे पबजी पार्टनर के साथ रहना है। महिला की एक बेटी है, जो कुछ महीने पहले ही जन्मी थी। विवाहिता ने राज्य की महिला हेल्पलाइन अभयम 181 पर कॉल कर तलाक मांगा है। हेल्पलाइन के अधिकारियों ने बताया कि यह बहुत अजीब मामला है. महिला अच्छे घर की है। वो चाहती है कि मामला बिना किसी झगड़े के निपट जाए।

काउंसलर ने बताया कि जब महिला 18 साल की थी तो उसकी शादी बील्डिंग कॉन्ट्रेक्टर से हुई थी। महिला के मुताबिक उसने कुछ महीने पहले ही पबजी खेलना शुरू किया और रोज कई घंटे खेला करती थी। इस दौरान उसकी बात शहर के एक युवा से हुई, जो खुद भी पबजी से जुड़ा हुआ था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अब उसकी इच्छा है कि वह उस व्यक्ति के साथ रहें जिसके साथ रोज बात करती हैं। पबजी पार्टनर से बात करने के कारण उसका पति से झगड़ा हो गया और वह पिता के घर चली गई। पति तलाक का विरोध कर रहा है। काउंसलर ने महिला को अपने फैसले पर फिर विचार करने के साथ पबजी गेम की लत छोडऩे के लिए मनोचिकित्सक से मिलने को कहा है।

ये भी पढ़ें - अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX