अमेरिका का दावा, ईरानी जहाजों में दिखीं मिसाइलें, हमारे पास कई तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 17 मई 2019, 6:04 PM (IST)

वाशिंगटन। अमेरिका ने दावा किया है कि उसके पास कई तस्वीरें हैं, जिसमें फारस की खाड़ी में ईरानी वाणिज्यिक जहाजों में मिसाइलों को ले जाते हुए देखा जा सकता है। मीडिया में आई खबर के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने सबूत नहीं दिए हैं कि जहाजों में छिपाकर मिसाइलों को ले जाया गया।


एक जानकार अधिकारी ने गुरुवार को सीएनएन को बताया कि रूपांतरित जहाजों को बड़े इलाकों से हटाया गया है। अधिकारी ने हालांकि यह नहीं बताया कि मिसाइलों को ले जाने के लिए इन जहाजों का स्वरूप क्यों बदला गया।


उन्होंने आगे कहा कि हाल की निगरानी से यह पता चला है कि कुछ दिनों में ईरानी बंदरगाहों से इन जहाजों को आते जाते देखा गया है। इस बारे में पेंटागन का आधिकारिक बयान आना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे