हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं बोर्ड का परिणाम, विज्ञान संकाय में दीपक टॉपर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 मई 2019, 5:17 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने बुधवार को बारहवीं (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। विज्ञान संकाय में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बवानी खेड़ा के दीपक ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 17 मई को घोषित करेगा।



दीपक ने 497 अंक हासिल किए। कॉमर्स संकाय में 494 अंक के साथ पलक पहले स्थान पर रहीं। तमन्ना गुप्ता ने 493 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर हिसार की मोनिका रही। मोनिका ने 491 अंक हासिल किए।


कला संकाय में जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पलवल के छात्र शिवकुमार और एसडी मेमोरियल मोहना, फरीदाबाद की छात्रा शिवानी वत्स ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।


अप्रैल के पहले सप्ताह तक चली परीक्षाओं में करीब एक लाख 91 हजार 857 नियमित और 19 हजार 627 प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें करीब 91 हजार 117 लड़कियां थीं। वहीं दसवीं का परीक्षा परिणाम 20 मई तक घोषित किया जा सकता है।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सात मार्च से पांच अप्रैल तक बारहवीं की परीक्षा हुई थी। जिनमें करीब एक लाख 91 हजार 857 नियमित और करीब 19 हजार 627 प्राइवेट विद्यार्थी शामिल हुए। नियमित विद्यार्थियों में 84 हजार 775 लड़कियां रहीं तो प्राइवेट विद्यार्थियों में करीब 6 हजार 342 लड़कियां रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे