विवेक ओबेरॉय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 मई 2019, 2:31 PM (IST)

नई दिल्ली। फिल्मी अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि ममता बनर्जी के बंगाल के शासन की तुलना इराक के शासक सद्दाम हुसैन से कर दी है। यह बयान कोलकाता में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई भाजपा- टीएमसी कार्यकर्ताओं में हुई हिंसा के बाद आया है।

फिल्म अभिनेता ने ममता के 'लोकतंत्र खतरे में है' बयान से जुड़ी खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया कि मैं समझ नहीं पाता हूं कि दीदी जैसी सम्मानित महिला क्यों सद्दाम हुसैन की तरह व्यवहार कर रही हैं!

यह विडम्बना है कि लोकतंत्र खतरे में है और उसे खुद तानाशाह दीदी से खतरा है। पहले प्रियंका शर्मा और तजिंदर बग्गा। यह दीदीगीरी नहीं चलेगी।

आपको बताते जाए कि भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने दावा किया कि कोलकाता में तजिंदर पाल सिंह बग्गा समेत तमाम भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे