इंदौर में प्रियंका गांधी का रोड शो, दादी इंदिरा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 13 मई 2019, 7:07 PM (IST)

इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने पहले उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। इसके बाद प्रियंका गांधी ने इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी।

रोड शो के में प्रियंका गांधी ने इंदौर में पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मध्यप्रदेश दौरे के दौरान उज्जैन के साथ ही इंदौर में भी मध्यप्रदेश सीएम कमलनाथ उनके साथ रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे