मतदान दिवस पर दिव्यांगों को उपलब्ध करवाई जाएंगी विशेष सुविधाएं

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 मई 2019, 5:36 PM (IST)

धर्मशाला। लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर 19 मई, 2019 को मतदान दिवस पर दिव्यांगों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान दिवस के दिन 336 दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान केन्द्र और मतदान केन्द्र से घर तक आने-जाने हेतु व्यवस्था की गई है।

इसके अतिरिक्त 264 मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर का प्रबन्ध भी किया गया है, जिससे 430 दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा प्राप्त होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 98 दिव्यांग मतदाताओं के लिए सहायक(निजी सम्बन्धी व अन्य सहायक) उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। साथ ही ऐसे मतदाता जिन्हें स्ट्रैचर या छड़ी की आवश्यकता है, उन्हें स्टैक्चर तथा छड़ी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे