IPL-12 : महेंद्र सिंह धोनी सहित ये 6 भारतीय खिलाड़ी इसलिए हैं खास

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 मई 2019, 4:42 PM (IST)

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां एडिशन अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसका फाइनल रविवार को 3-3 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। खास बात ये है कि दोनों टीमों में अनुभवी विकेटकीपर और दाएं हाथ के बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी सहित 6 भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।

धोनी का अब तक का आईपीएल रिकॉर्ड देखें तो वे 189 मैच खेल चुके हैं। इनमें धोनी ने 42.59 के औसत और 138.13 के स्ट्राइक रेट से 4430 रन जुटाए हैं। वे 23 अर्धशतक लगा चुके हैं और टॉप स्कोर नाबाद 84 रन हैं। धोनी ने 96 कैच लेने के साथ 38 स्टंप भी किए हैं। चेन्नई पर दो साल का प्रतिबंध लगने पर धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स से खेलने का मौका मिला था।

अब हम देखेंगे चेन्नई और मुंबई के उन 5 और खिलाडिय़ों का आईपीएल में प्रदर्शन जो भारतीय विश्व कप टीम में हैं :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रवींद्र जडेजा

टीम : चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लॉयंस, राजस्थान रॉयल्स, कोच्चि टस्कर्स केरला
मैच : 169
रन : 1922
विकेट : 108

केदार जाधव

टीम : चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, कोच्चि टस्कर्स केरला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
मैच : 79
रन : 1079
विकेट : 0


ये भी पढ़ें - ...तब घर में रात का खाना बना रहे थे स्पिनर नाथन लियोन

रोहित शर्मा

टीम : मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स
मैच : 187
रन : 4883
विकेट : 15

हार्दिक पांड्या

टीम : मुंबई इंडियंस
मैच : 65
रन : 1052
विकेट : 42

जसप्रीत बुमराह

टीम : मुंबई इंडियंस
मैच : 76
रन : 35
विकेट : 80

ये भी पढ़ें - BCCI ने धवन व स्मृति को किया अर्जुन अवार्ड के लिए नामित