सरेराह ठग ले गए सोने के गहने, चूडिय़ां और अंगूठी के बदले दे गए तार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 मई 2019, 8:38 PM (IST)

जयपुर। नाहरगढ रोड इलाके में कथित महाराज सहित तीन शातिर ठग शनिवार सुबह सरेराह एक वृद्घ महिला से सोने की चूडिय़ां व अंगूठी ठग ले गए। घर पहुंचकर कागज की पूडिय़ा खोलने पर ठगी का पता चलने पर पीडि़ता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि ठगी की शिकार सरस्वती देवी (65) पत्नी दिनेश मुदगल निवासी सोमश्वर मार्ग ब्रह्मपुरी खुर्रा के साथ हुई। रोज की भाति सुबह करीब सवा 9 बजे वह गोविन्ददेवजी मंदिर जा रही थी। खुर्रा के पास स्थित एक दुकाने से फूल खरीदते कर जाते समय ऑटो उसके पास आकर रूका। उसमें से उतरकर आए युवक ने उससे महाराज का पता पूछा। मना करने पर उसे बातों में उलझाकर महाराज के चमत्कारी होने व समस्या के निवारणों की कहानी सुनाने हुए पास ही गली में ले गया।

इसी दौरान सामने से आ रहे महाराज को सामने आने की कहकर अपनी समस्या के निवारण के साथ उसकी समस्या का भी हल बताने को कहा। तभी शातिर ठगों का तीसरा शातिर भी आ पहुंचा। महाराज के पैर छूकर समस्या का समाधान करने पर धन्यवाद दिया। शातिर ने महाराज की ओर पर्स बढ़ाते हुए मर्जी से दक्षणा लेने की पेशकस की। उसने अपनी चेन और अंगूठी भी कतिथ महाराज को सौंप दी। फर्जी महाराज ने व्यक्ति को सोने की चेन और अंगूठी लौटा दी।

पीड़ित सरस्वती देवी को सोना पहने से पीड़ा होना बताकर उसके हाथों में पहन रखी चार चूडिय़ों और अंगूठी खुलवा ली। कथित महाराज ने कागज की पूडिय़ों में गहनों को धागे से बांधा और नजर बचाकर दूसरी पूडिया पकड़ा दी। जिसके बाद रास्ते में पीछे मुड़कर देखने से मना कर घर जाकर खोलकर रखने को कहा। घर पहुंचकर पूडिया खोली जिसमें क्लेच वॉयर गोलकर रखा मिला। ठगी का पता चलने पर पीडि़ता परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटनाक्रम बताते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे