फर्जी भगवा आतंक को गढ़ने वाले बेनकाब होंगे, प्रज्ञा के समर्थन में शाह का रोड शो

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 मई 2019, 10:44 PM (IST)

भोपाल। लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 12 मई को होगा। मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट इस चरण में हॉट सीट बनी हुई है। बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के जनसमर्थन के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रोड शो निकाला। रोड शो में साध्वी प्रज्ञा भी साथ थीं।

शाह ने रोड शो में कहा कि भोपाल के रोडशो में दिखा यह अपार जनसमर्थन हिंदुओं को आतंकवादी बोलने वालों को जनता का जवाब है। भोपाल और पूरे देश की जनता फर्ज़ी भगवा आतंकवाद की कहानी गढ़कर पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को बदनाम करने वालों को सबक सिखाने वाली है।

उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस और उसके साथी अपने वोटबैंक के लिए देश की सुरक्षा को ताक पर रख देते हैं। भाजपा के लिये देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव तो आते-जाते हैं, हारते-जीतते रहते हैं, लेकिन मां भारती की सुरक्षा में हम कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे