दीपेन्दर सिंह के समर्थन में प्रियंका गांधी ने रोहतक में निकाला रोड शो

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 मई 2019, 7:04 PM (IST)

रोहतक। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के लिए लोकसभा चुनावों में जमकर प्रचार कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने हरियाणा के अंबाला और रोहतक लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया।

एएनआई के अनुसार, रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेन्दर सिंह हूडा के जनसमर्थन के लिए प्रियंका गांधी ने रोड शो निकाला।

रोड शो में बड़ी संख्या में लोग प्रियंका गांधी को देखने उमड़े। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे