प्रज्ञा आतंक और हत्या की आरोपी, मैं उनके खिलाफ प्रचार करूंगी : स्वरा भास्कर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 मई 2019, 10:24 PM (IST)

भोपाल। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर सोमवार को जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा ने आतंक और हत्या की आरोपी को भोपाल से प्रत्याशी बनाया है, इसीलिए वह कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह का समर्थन और साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ प्रचार करेंगी।

भोपाल में संवाददाताओं से बातचीत में स्वरा भास्कर ने कहा, "प्रज्ञा ठाकुर जिस स्वरूप को लेकर राजनीति में आई हैं, वह हानिकारक है। वह राजनीति और जुर्म का मिला-जुला चेहरा हैं। इसीलिए मैं प्रज्ञा का विरोध करने यहां आई हूं।"

उन्होंने कहा, "प्रज्ञा ठाकुर पर आतंक का आरोप है, हत्या का आरोप है। आतंक क्या है, देश और समाज में सदभाव को बिगाड़ना। ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे