राहुल गांधी ने PM मोदी को कहा बॉक्सर, बोले- LKA को लात मार बाहर किया

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 मई 2019, 7:56 PM (IST)

भिवानी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को हरियाणा के भिवानी में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं।


उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने ही गुरु लाल कृष्ण आडवाणी का अपमान किया है। नरेंद्र मोदी 'बॉक्सर' ने अपने गुरु लाल कृष्ण आडवाणी को दो घूंसे मारे और बाहर कर दिया। मोदी ने देश की जनता को धोखा दिया है। 15 लाख को लेकर झूठ बोला है।


राहुल गांधी ने कहा कि माल्या और नीरव देश के सबसे बड़े चोर हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में सच्चाई है। 72 हजार का वादा सच है और पूरा करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अलग बजट बनाया जाएगा। न्याय योजना से 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा। काफी मंथन के बाद प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। पैसा महिलाओं के खाते में आएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे