गेल के नाम हैं IPL में सर्वाधिक सैकड़े, जानें इन 4 ने कितने जड़े

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 05 मई 2019, 4:55 PM (IST)

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सुपरस्टार माने जाते हैं। गेल के खाते में इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 6 शतकों का रिकॉर्ड है। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे गेल आईपीएल-12 में सिर्फ एक रन से शतक चूक गए थे।

वे 13 अप्रैल को मोहाली में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 99 रन पर नाबाद लौटे। गेल के कुल 125 आईपीएल मैच में 4456 रन हो गए हैं। उनका औसत 41.25 व स्ट्राइक रेट 151.51 है। गेल ने 6 शतक के साथ 28 अर्धशतक भी जमाए हैं। उनका टॉप स्कोर नाबाद 175 रन है।

वे बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स टीमों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 39 वर्षीय गेल 30 मई से शुरू होने जा रहे वनडे विश्व कप में गेंदबाजों के छक्के छुड़ा सकते हैं।

अब हम देखेंगे आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले 4 और बल्लेबाजों का रिकॉर्ड :-



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विराट कोहली

टीम : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
मैच : 177
रन : 5412
औसत : 37.84
स्ट्राइक रेट : 131.61
अर्धशतक : 36
शतक : 5

डेविड वार्नर

टीम : सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली डेयरडेविल्स
मैच : 126
रन : 4706
औसत : 43.17
स्ट्राइक रेट : 142.39
अर्धशतक : 44
शतक : 4


ये भी पढ़ें - ‘थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन इस खेल को भी पहचान मिलेगी’

शेन वाटसन

टीम : चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, राजस्थान रॉयल्स
मैच : 131
रन : 3434
औसत : 30.93
स्ट्राइक रेट : 139.93
अर्धशतक : 17
शतक : 4

एबी डिविलियर्स

टीम : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स
मैच : 154
रन : 4395
औसत : 39.95
स्ट्राइक रेट : 151.23
अर्धशतक : 33
शतक : 3

नोट : आईपीएल में 7 बल्लेबाजों ने 2-2 और 22 ने 1-1 शतक लगाया है।

ये भी पढ़ें - IPL में यह कमाल करने वाले 5वें बल्लेबाज बने शेन वाटसन, देखें...