नई
दिल्ली। किसी ने सच ही कहा है प्यार में लोग अंधे हो जाते है। प्यार में
लोग पागलपन की सारी हदें पार कर जाते हैं। कोई अपनी गर्लफ्रेंड को लाखों
करोड़ों के गिफ्ट देता है तो कोई जान तक दे देता है। लेकिन प्यार में
पागलपन का ऐसा ही एक मामला मेक्सिको में सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान
हो जाएंगे।
यहां पर एक शख्स ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर नजर रखने के लिए
सुरंग ही खोद डाली। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था। वह शख्स
खुद ही इस सुरंग में फंस गया। बाद में उसे रेस्क्यू कर निकाला गया।
खबरों
के मुताबिक 50 वर्षीय शख्स केसर अरनोल्डो गोमेज (Cesar Arnoldo Gomez) ने
गर्लफ्रेंड पर नजर रखने के लिए उसके घर के नीचे टनल खोद दी और उसी में फंस
गया। लडक़ी ने बताया कि उसके घर से काफी दिनों से आवाज आ रही थी, उसे लगा कि
बिल्ली है। ये आवाज दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जब लडक़ी ने जांच की तो पता चला कि उसका एक्स बॉयफ्रेंड नीचे फंसा हुआ था। उसने बताया कि दोनों 14 साल तक रिलेशनशीप में थे। बाद में दोनों अलग हो गए। टनल के अंदर शख्स की हालत काफी बिगड़ गई थी। उसे निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें - Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म
लडक़ी के मुताबिक उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ मारपीट करता था। लोगो ने बहुत
पहले ही बॉयफ्रेंड से अलग होने की हिदायत दी थी लेकिन वो मानी नहीं। फिलहाल
शख्स को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें - मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों