देश की एक ही पुकार है फिर एक बार मोदी सरकार: CM जयराम

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 30 अप्रैल 2019, 4:25 PM (IST)

ज्वालामुखी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की एक ही पुकार है ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार’’ जो इस बात से भी प्रमाणित हो रहा है कि कांग्रेस के रोड शो में भी मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। मुख्यमंत्री आज जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के भडोली कुटियारा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में विश्वास का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अन्य विचारधारा वाली पार्टी के समर्थक तथा आमजन भी नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है जिनमें गरीबों एवं किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए भी अनेक योजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से देश के करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। और जनता ने ठान लिया है कि फिर एक बार मोदी सरकार को बनाया जाए ताकि विकास की यह धारा निरन्तर बहती रहे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भी भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है और प्रदेशवासी भी फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को मिल रहे अपार समर्थ ने कांग्रेस के नेता घबरा गए हैं, यही कारण कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कई कांग्रेसी नेता टिकट लेने के लिए तैयार नहीं थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जनता को गुमराह करने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से भलीभांति परिचित हैं। प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। इनसे राज्य के लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है और ऐसा नेतृत्व केवल नरेंद्र मोदी ने ही दे सकते है। उन्होंने कहा कि मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीताना होगा।

उन्हांने कहा कि स्थानीय जनता से आग्रह किया कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को ज्वालामुखी से ऐतिहासिक बढ़त दिलाएं। इस दौरान ज्वालामुखी के बरोलियां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते सुरेंद्र काकू अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल होने पर समस्त सदस्यों का स्वागत किया। हैं।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक रमेश धवाला, नगरोटा बगवां के विधायक अरूण कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता विजय अग्निहोत्री, कांगड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश चौहान व अन्य उपस्थित रहे।