नई दिल्ली। देश की सबसे
बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी एमपीवी अर्टिगा का नया
वेरिएंट बाजार में पेश कर दिया है। नई अर्टिगा की दिल्ली शोरूम में कीमत
9.86 लाख से 11.20 लाख रुपए है। बता दे, अभी तक अर्टिगा में फिएट का 1.3
लीटर का डीजल पावरट्रेन इंजन इस्तेमाल होता है। इस 1.5 लीटर डीजल इंजन के
वाहन के तीन ट्रिम्स की कीमत क्रमश: 9.86 लाख रुपए, 10.69 लाख रुपए और
11.20 लाख रुपए है।
अर्टिगा नए 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश की गई
है। कंपनी को भरोसा है कि नए इंजन विकल्प की अर्टिगा से शहरी एमपीवी खंड
में इस मॉडल की लोकप्रियता और बढ़ेगी। मारुति की प्रीमिय सेडान कार सियाज
की तरह ही अर्टिगा का 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प बेस वेरिएंट में उपलब्द
नहीं होगा।
इसके अतिरिक्त मारुति एरिना डीलरशिप के तहत अर्टिगा 1.5 और
अर्टिगा 1.3 लीटर वेरिएंट भी सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। नई अर्टिगा 1.5 लीटर
डीजल की कीमत 29 हजार रुपए ज्यादा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मारुति सुजुकी ने इस कार में चार सिलेंडर वाला 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया
है, जो 4000 आरपीएम पर 95 हॉर्सपावर की ताकत और 1500 से 2500 आरपीएम पर 225
एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।
जिसके साथ कंपनी ने 6 स्पीड यूनिट वाला
मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। एआरएआई रेट के मुताबिक नई अर्टिगा का
माइलेज 24.20 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि सियाज का माइलेज 26.82 किलोमीटर
प्रति लीटर है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा 1.3 लीटर डीजल वेरिएंट की तुलना में 1.5 लीटर वेरिएंट की ताकत और तेजी ज्यादा है। हालांकि नई अर्टिगा का माइलेज पुरानी के मुकाबले कम है।