IPL : इस खास क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, ये हैं टॉप-6

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 अप्रैल 2019, 5:06 PM (IST)

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस को रविवार को ईडन गार्डंस में आईपीएल-12 मेें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी कर दो विकेट पर 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम सात विकेट पर 198 रन ही बना पाई। हालांकि हार के बावजूद मुंबई की प्लेऑफ (अंतिम 4) में पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

मुंबई के 12 मैच में 14 अंक है और वह तीसरे स्थान पर है। यह रोहित शर्मा का आईपीएल में कप्तान के रूप में 100वां मैच था। वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। रोहित ने 57 मैच में जीत का स्वाद चखा और उन्हें 42 में हार झेलनी पड़ी। रोहित ने एक टाई भी खेला है। रोहित का सफलता प्रतिशत 57.50 है।

अब हम नजर डालेंगे आईपीएल में सर्वाधिक कप्तानी करने वाले 5 और क्रिकेटर्स के प्रदर्शन पर :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एमएस धोनी

टीम : चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स
मैच : 169
जीत : 102
हार : 66
टाई/बेनतीजा : 0/1
सफलता प्रतिशत : 60.71

गौतम गंभीर

टीम : दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स
मैच : 129
जीत : 71
हार : 57
टाई/बेनतीजा : 1/0
सफलता प्रतिशत : 55.42


ये भी पढ़ें - वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बताया 2019 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार

विराट कोहली

टीम : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
मैच : 108
जीत : 48
हार : 55
टाई/बेनतीजा : 2/3
सफलता प्रतिशत : 46.66

एडम गिलक्रिस्ट

टीम : डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब
मैच : 74
जीत : 35
हार : 39
टाई/बेनतीजा : 0/0
सफलता प्रतिशत : 47.29

शेन वार्न

टीम : राजस्थान रॉयल्स
मैच : 55
जीत : 30
हार : 24
टाई/बेनतीजा : 1/0
सफलता प्रतिशत : 55.45

ये भी पढ़ें - कप्तान कोहली ने कहा, वे जिस चीज का इस्तेमाल नहीं करते...