कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, UP से घोषित किए 3 उम्मीदवार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 अप्रैल 2019, 5:58 PM (IST)

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा अभी भी जारी है। कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उत्तप्रदेश की प्रयागराज सीट से योगेश शुक्ला, डुमरियागंज से चंद्रेश उपाध्याय के नाम को लेकर उम्मीदवारी तय की है। वहीं, संत कबीर नगर से प्रत्याशी बदलते हुए परवेज खान की जगह भाल चंद यादव को नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने प्रयागराज से पूर्व भाजपा नेता योगेश शुक्ला के नाम पर मुहर लगाई है। प्रयागराज में बीजेपी नेता के तौर पर योगेश शुक्ला का काफी बड़ा जनाधार माना जाता रहा है।

बता दे, सोमवार सुबह कांग्रेस दिल्ली की सीटों की भी घोषणा की थी। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मैदान में उतारा है। वहीं, पार्टी ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। साथ ही पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली से अजय माकन को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से पार्टी ने राजेश लिलोथिया को टिकट दिया है। पश्चिम दिल्ली से पार्टी से महाबल मिश्रा को मैदान में उतारा है।

बता दें, बीजेपी ने रविवार को दिल्ली की सात में से 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इनमें हर्षवर्धन को चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से एक बार फिर से मनोज तिवारी को टिकट को दिया गया है। पश्चिमी दिल्ली से साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं दक्षणि दिल्ली सीट से बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे