शोक सभा में महिला के साथ लंगूर ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 अप्रैल 2019, 3:36 PM (IST)

बंदर और लंगूरों का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। क्योंकि ये दोनों जानवर बदमाशी और लोगों को परेशान करते है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

एक लंगूर रोती हुई महिला को चुप करा रहा है। ये घटना कर्नाटक के एक गांव की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के एक गांव में निधन के बाद महिलाएं रो रही है। उसी दौरान एक लंगूर घर में आता है और एक रोती हुई महिला के कंधे पर हाथ रखकर उसे सांत्वना देता है।

लंगूर की इस हरकत ने लोगों का दिल छू लिया। लंगूरों को बदमाश जानवर माना जाता है। लेकिन इस वीडियो में लंगूर को देखकर सब हैरान हो गए हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लंगूर तकलीफ से बिलखती हुई महिला को गले लगाता है। उसके कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना देता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस वीडियो को 19 अप्रैल को पोस्ट किया गया। जिसके बाद से ये तेजी से वायरल हो रहा है। खबरों के मुताबिक ये अनोखी घटना कर्नाटक में गडाग जिले के नारगुंड इलाके की है, जहां एक 80 वर्षीय व्यक्ति के निधन के बाद परिवार और अन्य लोग शोक व्यक्त कर रहे थे।

इस मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी लंगूर शोक सभा में आए हैं और आते रहते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि अब हमें लगता है कि किसी के निधन के बाद जो प्रक्रिया होती है वो तब तक अधूरी है, जब तक लंगूर वहां नहीं पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें - ये ब्यूटीक्वीन वैक्यूमक्लीनर से शरीर करे साफ...