हरियाणा: जननायक जनता पार्टी ने 4 उम्मीदवार किए घोषित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019, 4:50 PM (IST)

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने शुक्रवार को हरियाणा की सिरसा, हिसार, रोहतक व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 18 जनपथ पर स्थित पार्टी मुख्यालय में जजपा-आप की संयुक्त प्रैस कांफ्रेंस में सांसद दुष्यंत चैटाला व हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रभारी और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इसकी घोषणा की।

सिरसा से जजपा ने निर्मल सिंह मल्हड़ी, हिसार से दुष्यंत चैटाला, रोहतक से प्रदीप देसवाल व भिवानी-महेंद्रगढ़ से स्वाति यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे