जेडीए ने जलदाय विभाग को रोड कट की मंजूरी दी, लेकिन मांगी बकाया धनराशि

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019, 11:56 AM (IST)

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने जलदाय विभाग के 27 ट्यूबवेलों को पेयजल वितरण सिस्टम से जोड़ने एवं पेयजल वितरण की महत्ता को देखते हुए गुरूवार, 18 अप्रैल 2019 तक सभी 27 रोड कट प्रकरणों में स्वीकृतियॉ जारी की जा चुकी हैं।
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जल वितरण की महत्ता के मद्देनजर गुरूवार, 18 अप्रैल 2019 को समस्त शेष 26 ट्यूबवेलों की रोड कट स्वीकृति 15 मई, 2019 तक राशि जमा करवाए जाने की प्रत्याशा में जारी कर दी गई है।
जलदाय विभाग द्वारा नवनिर्मित 27 ट्यूबवेलों को जोडने के लिए जेडीए द्वारा रोट कट की स्वीकृतियॉ मांगी गई थी। जेडीए द्वारा एक रोड कट की स्वीकृति पूर्व में ही जारी की जा चुकी है एवं 18 ट्यूबवेलों के रोड कट की सडक मरम्मत के लिए मांग पत्र पूर्व में जारी कर दिए थे, लेकिन जलदाय विभाग द्वारा राशि जमा नहीं करवाई गई।
जलदाय विभाग द्वारा जेडीए को आमेर से जामडोली मे 2 रोड कट की स्वीकृति के लिए पत्र प्रेषित किए गए थे, जिनमें जेडीए ने दोनों प्रकरणों में जल वितरण की महत्ता को देखते हुए गुरूवार, 18 अप्रैल 2019 को रोड कट की स्वीकृति रोड कट शुल्क राशि 187 लाख रूपए जलदाय विभाग द्वारा शीघ्र जमा करवाए जाने की प्रत्याशा में जारी कर दी गई है।
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इन प्रकरणों के अतिरिक्त जलदाय विभाग से संबंधित बहुत से मामलों में भी रोड कट शुल्क राशि जमा करवाए जाने के लिए मांग पत्र जारी किए गए हैं, किन्तु जलदाय विभाग द्वारा रोड कट शुल्क राशि जमा नही करवाई गई है। साथ ही जेडीए ने जलदाय विभाग द्वारा अनाधिकृत रूप से किए गए रोड कट की सूची भी मांग पत्र के साथ भेजी गई है।
यहॉ यह भी उल्लेखनीय है कि मानसून के दौरान सडक पर यातायात के सुचारू आवागमन सुनिश्चित किए जाने के लिए रोड कट मरम्मत करने की आवश्यकता होती है। जलदाय विभाग द्वारा किए गए सभी रोड कट की मरम्मत माह मई, 2019 में मानसून से पूर्व किया जाना आवश्यक है। रोड कट की मरम्मत शीघ्र से शीघ्र हो सके इसके लिए जलदाय विभाग द्वारा बकाया रोड कट शुल्क राशि 636.75 लाख रूपए 15 मई, 2019 तक जमा करवाये जाने हेतु पत्र भी लिखा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे