प्रधानमंत्री इस देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के एक सम्मानिय नेता हैं: बलदेव तोमर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 17 अप्रैल 2019, 3:12 PM (IST)

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर और चैयर मैन राज्य विपरण बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में संभावित हार के डर से कांग्रेस पार्टी तरह-तरह के षड़यंत्र रच रही है और एक साजि़श के तहत कांग्रेस पार्टी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाषणों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर जनता को गुमराह करने प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपसी लड़ाई को छुपाने के लिए तथा असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस बात को तूल दे रही है जोकि कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के एक सम्मानिय नेता हैं वह केवल एक पार्टी के नहीं बल्कि सम्स्त देश के प्रधानमंत्री हैं। देश के प्रधानमंत्री को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चोर कह कर सम्बोधित करते हैं और मंच पर खड़े होकर प्रधानमंत्री को चोर-चोर कह कर नारे लगाते हैं तो कांग्रेस को यह गाली नहीं लगती परंतु जब कांग्रेस को कोई महा चोर कहता है तो वह बुरा मान जाते हैं जबकि प्रधानमंत्री के ऊपर न कोई आरोप है और न ही किसी न्यायालय में कोई भ्रष्टाचार का कोई मामला दर्ज है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस से पुछना चाहती है कि जो परिवार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है जिसका इतिहास घोटालों से भरा पड़ा है तथा रिश्तेदारों सहित सभी जमानत पर बाहर हैं उनको क्या हक है कि वह देश के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहें। नैतिकता कि दुहाई देने वाली कांग्रेस को क्या इस कृत्य के लिए माफी नहीं मांगनी चाहिए?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से प्रश्न पुछते हुए कहा कि कांग्रेस बताए कि जीभ काटने की सुपारी देने वाले विनय कुमार शर्मा क्या कांग्रेस सरकार में डिप्टी एैडवोकेट जनरल नहीं रहे हैं? क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ घटिया शब्दों का शोशल मीडिया पर इस्तेमाल करने वाले नीरज भारती कांग्रेस के नेता नहीं रहे हैं विडियो एडिटिंग के सहारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करके षड़यंत्र रचने वाली कांग्रेस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर तो झुठे इलजाम लगा रही है परंतु वह यह बताए कि अपने नेताओं की अभद्रता के लिए कांग्रेस ने कभी कोई कार्यवाही क्यां नहीं की प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस दौहरे चरित्र को भलि-भांति समझ चुकी है और कांग्रेस को भी इस बात को समझना पड़ेगा कि काठ की हांड़ी बार-बार नहीं चढ़ती है कांग्रेस को अपने रचे हुए इस षड़यंत्र के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने पुछा है कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री व पूर्व में सांसद रहे उनके बेटे जो कांग्रेस सरकार में सी.पी.एस. भी रह चुके हैं और सोशल मीडिया पर आये दिन महिलाओं के लिए भद्दी गालियां और पोस्ट डालते रहते हैं तथा देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहते हैं। कांग्रेस बताए कि उनका इन कांग्रेसी नेताओं से क्या सम्बंध है तथा क्या यही कांग्रेस की संस्कृति है जो ये लोग करते रहते हैं।