साध्वी प्रज्ञा BJP में शामिल, भोपाल से लड़ सकती हैं चुनाव, यहां जानिए

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 17 अप्रैल 2019, 1:31 PM (IST)

भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल सीट से भाजपा के टिकट पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साध्वी को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इससे पहले सुबह शिवराज सिंह की अगुवाई में भाजपा नेताओं की बैठक हुई थी।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि चुनाव लडूंगी और जीतूंगी। उन्होंने कहा कि कोई चुनौती नहीं है मेरे लिए, मैं धर्म पर चलने वाली हूं। आपको बताते जाए कि कांग्रेस ने इस सीट से दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है।

आपको बताते जाए कि साध्वी प्रज्ञा, मध्य प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। परिवारिक पृष्ठभूमि के चलते वे संघ व विहिप से जुड़ी । इसके बाद संन्यास ले लिया। 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट में उन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया गया था। हाल ही में वे दोषमुक्त हुई हैं।

भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को चुनाव होना है। इसके लिए 16 अप्रेल से नामांकन प्रारंभ हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे