रेडमी वाई 3 इस दिन लॉन्च होगा, जानें क्या होगा खास!

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 अप्रैल 2019, 2:49 PM (IST)

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का मोस्ट अवेटेड रेडमी वाई 3 भारतीय बाजार में 24 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। रेडमी वाई सीरीज के इस फोन में सेल्फी के क्रेज को देखते हुए हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा का इस्तेमाल किया गया हैं।

रेडमी ने सेल्फी कैमरे को स्पेशल फीचर के तौर पर इस्तेमाल किया है। लीक टीज के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सुपर सेल्फी कैमरा इस्तेमाल किया गया है।

यह एक वाटर ड्रॉप नॉच सेल्फी कैमरा होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी ने हाई रिजॉल्यूशन के लिए आईएसओ सेल ब्राइट जीडी 1 इमेज सेंसर का इस्तेमाल किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में ज्यादा पावरफुल बैटरी लगी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी लगी होगी। हालांकि कंपनी की तरफ से स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी तरह की विशेष जानकारी सामने नहीं आई है।