ओडिशा में भाजपा नेता की हत्या, विरोधस्वरूप छह घंटे बंद

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 अप्रैल 2019, 3:23 PM (IST)

भुवनेश्वर। ओडिशा के खोरधा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पार्टी कार्यकर्ताओंने विरोधस्वरूप छह घंटे के बंद का आह्वान किया है।

खोरधा मंडल के अध्यक्ष मंगुली जेना की खुर्दा भाजपा विधायक उम्मीदवार कालूचरण खड़ायत के आवास के पास गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल मंगुली को खोरधा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद, भाजपा ने सोमवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खोरधा बंद का आह्वान किया। जाे शांति पूर्व बंद रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हत्यारों की फौरन गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम अपनी पार्टी के एक नेता की हत्या के बारे में सुनकर टूट से गए हैं।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के लिए सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बीजद को मतदाताओं से करारा जवाब मिलेगा।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे