फतेहपुर सीकरी में राहुल, प्रियंका ने PM मोदी पर बोला हमला, यहां जानिए

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 अप्रैल 2019, 1:34 PM (IST)

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हमारी सरकार देश की संख्या के साथ न्याय करने वाली है, हम देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि आज हर जगह सिर्फ पीएम मोदी की पब्लिसिटी होती है, टीवी-अखबार के लिए इतना पैसा कहां से आ रहा है। यह बात कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी में चुनावी रैली काे संबोधित करते हुए कही।

गांधी ने कहा कि आखिर इतना पैसा कहां से आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने आम लोगों का पैसा छीनकर चोरों को दे दिया। पांच साल पहले नारा था अच्छे दिन आएंगे, लेकिन अब नारा बदलकर 'चौकीदार चोर है' हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि न्याय योजना के लिए हम मिडिल क्लास से पैसा नहीं लेंगे, बल्कि अनिल अंबानी और मेहुल चौकसी की जेब से पैसा निकालकर गरीब की जनता को देंगे। उन्होंने कहा कि चौकीदार कभी गरीब के घर के सामने नहीं बल्कि अनिल अंबानी के घर के सामने है।

राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग दो हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं, एक नीरव मोदी-अनिल अंबानी वाला और एक गरीब जनता के लिए। अगर आप उद्योगपतियों का कर्जा माफ नहीं करोगे, तो हम किसान कर्ज माफी की बात नहीं करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार है लेकिन इन्होंने आलू के किसान के लिए कुछ नहीं किया, कर्जमाफी का वादा भी निभाया नहीं गया है, हम किसानों के लिए हर साल MSP बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इससे पहले फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आपने किसानों से मुलाकात क्यों नहीं की, आपने महिला पर गलत टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया। र्प्रियंका ने कहा कि झूठ के प्रचार का सच जनता जानती है, आज की जनता जागरूक है।