दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे बाबा साहेब अम्बेडकर: कर्नल राज्यवर्धन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 अप्रैल 2019, 9:21 PM (IST)

जयपुर। भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन ने कहा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर एक महान व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने समाज के वंचित लोगों को सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कर्नल राज्यवर्धन ने ग्राम धानौता में बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहेब ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संविधान का निर्माण कर भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था दी।
उन्होंने कहा बाबा साहेब ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने गरीब घर में जन्म लिया और विषम सामाजिक परिस्थितियों में भी शिक्षा ग्रहण कर अपनी बुद्धिमता और योग्यता से भारत का ऐसा महान संविधान बनाया जिसे 70 सालों के बाद भी विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में गिना जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कहा मोदी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में अनुसूचित जाति जनजाति के हित में अनेक कानून और योजनाएं बनाई एवं आगे भी समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने लालचन्द सोंकडिया के घर जूते गाठें और भोजन भी किया। कर्नल राज्यवर्धन ने आज शाहुपरा में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया।

चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी का देश की जनता से सीधा जुड़ाव है लोकतंत्र में सेवा करने के लिए जनप्रतिनिधि बनते है, और जनप्रतिनिधी का जुड़ाव जनता से होना चाहिए। कर्नल राज्यवर्धन ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा इस पार्टी ने लोकतंत्र के मायने ही बदल दिए और पूरे शासन में घोटालो में लिप्त रही।

मोदी जी ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार पर वार करना प्रारम्भ किया उन्होंने बेनामी सम्पत्ति कानून बनाकर और लोक कल्याणकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खातों में भेजकर भ्रष्टाचार की कमर ही तोड़ दी। इसलिए आज सभी भ्रष्टाचारी एकजुट होकर मोदी जी को रोकना चाहते है, लेकिन देश की जनता ने फिर एक बार मोदी जी के नेतृत्व वाली ईमानदार सरकार को चुनने का मानस बना लिया है।

इस अवसर पर शाहपुरा पूर्व विधायक राव राजेन्द्र सिंह ने कहा जयपुर ग्रामीण सांसद के रूप में कर्नल राज्यवर्धन जी ने जयपुर ग्रामीण में युवाओ, शिक्षा, खेल, रोजगार आदि पर फोकस किया। पेयजल, सड़क, विद्युत आदि पर भी अनेक काम किए और ये सभी कार्य प्रमाणिकता से दिखाई देते है। इसलिए जयपुर ग्रामीण और देश को और अधिक मजबूती और विकास की गति देने के लिए कर्नल राज्यवर्धन और मोदी जी को जिताना आवश्यक है।

आमेर विधायक सतीश पूनिया के निवास पर आमेर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जन प्रतिनिधि, शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी, एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथी मीटिंग की जिसमें कर्नल राज्यवर्धन ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इसके बाद उन्होंने झोटवाड़ा विधानसभा के प्रमुख चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया, इस दौरान पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत भी उनके साथ रहे।

कर्नल राज्यवर्धन 16 अप्रैल को जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। कर्नल राज्यवर्धन ने आज शाहपुरा में हाथनौदा, नांगल भरड़ा, अमरपुरा, तिगरिया, जगतपुरा, धानौता, निवाणा-देवथला, नांगल कोजू, खेजरोली और बिलान्दरपुर आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष और बडी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ रहे। अनेक स्थानों पर ग्रामीण जनता और कार्यकर्ताओं ने कर्नल राज्यवर्धन का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।