IPL-12 : 162 रन के लक्ष्य में चेन्नई सुपर किंग्स को लगे 4 झटके

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 अप्रैल 2019, 3:47 PM (IST)

कोलकाता। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को यहां ईडन गार्डंस मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिलाफ एक अहम मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में 161/8 रन बनाए। जवाब में अंतिम समाचार मिलने तक चेन्नई के 11.1 ओवर में 81/4 रन हो गए थे।

इससे पहले कोलकाता की ओर से ओपनर क्रिस लिन ने 51 गेंदों पर सात चौकों व छह छक्कों की मदद से सर्वाधिक 82 रन ठोके। नीतीश राणा ने 21, कप्तान दिनेश कार्तिक ने 18, शुभमन गिल ने 15 और आंद्रे रसैल ने 10 रन की पारी खेली। सुनील नरेन 2 और रोबिन उथप्पा 0 रन पर आउट हुए। इमरान ताहिर ने चार, शार्दुल ठाकुर ने दो और मिशेल सेंटनर ने एक विकेट झटका।

चेन्नई ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। दूसरी ओर, कोलकाता ने तीन बदलाव किए हैं। क्रिस लिन, सुनील नेरन और हैरी गर्नले की टीम में वापसी हुई। आज के मैच से बाहर जाने वालों में लोकी फग्र्यूसन, जोए डेनली और कार्लोस ब्रेथवेट शामिल हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नेरन, रोबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसैल, हैरी गर्नले, पियूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

चेन्नई सुपर किंग्स :
महेंद्र सिह धोनी (कप्तान), अंबाति रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, फाफ डु प्लेसिस, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे