नई लिस्ट में राजस्थान, हरियाणा और MP में किसे मिला बीजेपी का टिकट, यहां देखें

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 अप्रैल 2019, 2:51 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनावों के लिए छह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अंतिम रूप से तय किए गए नामों में राजस्थान के दौसा से जसकौर मीणा और हरियाणा के रोहतक से अरविंद शर्मा व हिसार से बृजेन्द्र सिंह शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में खजुराहो से विष्णु दत्त शर्मा, रतलाम से जी. एस. डामोर और धार से छतर सिंह दरबार चुनाव लड़ेंगे।

मध्यप्रदेश में 29 संसदीय क्षेत्रों में से भाजपा अब तक 24 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस ने 28 संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं। राजस्थान में एक सीट पर नाम एलान कर देने से भाजपा अब 25 सीटों पर उम्मीदवार हो गए हैं। कांग्रेस ने तो पहले ही सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे