मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्भव ठाकरे ने राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान देकर राजनीति में तहलका मचा दिया है । उद्धव ठाकरे ने कहा कि नामर्दों की देश में कोई स्थान नहीं है। यह बात ठाकरे ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि बेटा राहुल गांधी, हिंदुस्तान में नामर्दों के लिए जगह नहीं है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर को भी निशाना बनाया।
भाजपा -शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा कि शरद पवार को लाज शर्म नहीं आती है। बेटा राहुल, हिंदुस्तान नामर्दों का देश नहीं है.। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या देशद्रोहियों को अपने नजदीक रखने वालों को आप चुनेंगे?
आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के साथ चुनाव लड़ रही हैं। गठबंधन समझौते के तहत लोकसभा चुनाव में शिवसेना 23 और बीजेपी 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे