मोदी सरकार में हुआ हर गांव का विकास: कर्नल राज्यवर्धन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 अप्रैल 2019, 9:23 PM (IST)

जयपुर। भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन शनिवार को विधानसभा जमवारामगढ़ में जनसंपर्क किया। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले पांच वर्षों में जिस गति, कर्तव्यनिष्ठा और संकल्प के साथ काम किया यदि कांग्रेस की सरकारें भी इसी तरह काम करती तो भारत के गांवों की दशा और दिशा दानो ही बदल जाती।

देश में एक ही परिवार की चार-चार पीढि़यों ने शासन किया और जनता को सिर्फ आश्वासन दिया। देशहित और लोकहित में जो काम उन्हे करने चाहिए थे उन्हे ना करके देश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को पनपाने का काम किया। उन्होने कहा मोदी सरकार में हर गांव में विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पिछले पांच वर्षों से देश के हर नागरिक के लिए काम कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सरकार द्वारा दिए गये साधन सभी लोगों के लिए है जाति या धर्म में बंटे हुए नही है। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे देश में आर्थिक दृष्टि से पिछडे युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है, राजस्थान में आर्थिक दृष्टि से पिछड़े युवाओं को प्रमाण पत्र नही दिया जा रहा जिससे उन्हे नौकरी में आरक्षण नही मिल पा रहा।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीबों को 5 लाख रूपये तक के ईलाज की सुविधा सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलती है इसे भी प्रदेश की सरकार लागू नही कर रही तथा पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई भामाशाह योजना को भी बन्द कर प्रदेश के गरीबों के साथ धोखा किया है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई गई किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से प्रदेश की सरकार ने किसानों को वंचित रखा।

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कांग्रेस प्रदेश की जनता के साथ इस प्रकार का व्यवहार क्यों कर रही है इसका जवाब उसे जनता को देना पडेगा। उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को युवाओं, गरीबों और किसानों की भी परवाह नही है। कांग्रेस ने झूठ के बल पर प्रदेश की सत्ता हासिल की और चुनाव के समय जनता से किए गये वायदों को पूरा नहीं किया।

इसके अलावा वर्तमान में केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदेश में लागू नही करके जनता के साथ धोखा कर रही है। कर्नल राज्यवर्धन ने आज जमवारामगढ़ में नांगल तुलसीदास, बासना, टोड़ामीणा, बिलोद, ताला, राजपुरवास ताला, भुरानपुरा, जयचन्दपुरा, धौला, केला का बास, बोबाड़ी, गठवाड़ी, भानपुर कलां, साईवाड़, नटाटा आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया।

इस दौरान पूर्व विधायक जगदीश मीणा, भाजपा नेता महेन्द्र पाल मीणा सहित क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ रहे। ग्रामीण जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर कर्नल राज्यवर्धन का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।