कांग्रेस ने जारी की एक और नई लिस्ट, 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 अप्रैल 2019, 7:49 PM (IST)

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने अलग-अगल राज्य (हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश ) से उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 18 लोगों का नाम शामिल किया गया है।

हरियाणा से 6 उम्मीदवार...
कांग्रेस की 18 उम्मीदवारों की सूचि में हरियाणा से 6, मध्यप्रदेश से 3 और उत्तरप्रदेश से 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। हरियाणा के अंबाला से कुमारी शैलेजा, सिरसा से अशोक तंवर, रोहतक से दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, भिवानी महेन्द्रगढ से श्रुति चौधरी, गुरुग्राम से कैप्टन अजय सिंह यादव और फरीदाबाद से ललित नागर को उम्मीदवार उतारा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं, मध्य प्रदेश में भिंड से देवाशीष जाररिया, ग्वालियर अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 404 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत कुमार कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रमाकांत यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव के स्थान पर अब आरके चौधरी को टिकट दिया गया है।