IPL-12 : राजस्थान ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 अप्रैल 2019, 3:54 PM (IST)

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 187/5 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 19.3 ओवर में 188 रन का लक्ष्य 6 विकेट खोकर प्राप्त किया।
इससे पहले मुंबई की ओर से विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने 52 गेंदों पर 6 चौकों व 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 81 रन ठोके। कप्तान रोहित शर्मा ने 47, हार्दिक पांड्या ने नाबाद 28 और सूर्यकुमार यादव ने 16 रन का योगदान दिया। किरोन पोलार्ड 6 और ईशान किशन 5 रन पर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने 3 और धवल कुलकर्णी व जयदेव उनादकत ने 1-1 विकेट लिया।

मुंबई में रोहित शर्मा की वापसी हुई है। उन्होंने टीम में सिद्देश लाड की जगह ली। इस मुकाबले के लिए राजस्थान की टीम में दो बदलाव किए गए। चोटिल बेन स्टोक्स के स्थान पर लियाम लिविंगस्टोन और रियान पराग के स्थान पर कृष्णप्पा गौतम को मौका मिला। यह लिविंगस्टोन का पहला आईपीएल मैच है।



मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडॉर्फ, अल्जारी जोसेफ, जसप्रीत बुमराह, केरन पोलार्ड।

राजस्थान रॉयल्स :
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकत, धवल कुलकर्णी, श्रेयस गोपाल।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे