वर्ल्ड लीडर PM मोदी को दुनिया के इस बड़े देश ने दिया अपना सबसे बड़ा सम्मान...!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019, 3:55 PM (IST)

नई दिल्ली। सऊदी अरब के बाद अब रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंट्र एंड्रयू सम्मान देने की घोषणा की है। 12 अप्रैल को उन्हें सम्मान देने की घोषणा रूसी दूतावास ने की। यह रूस का सबसे बड़ा सम्मान है। प्रधानमंत्री को भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में असाधारण सेवाओं के लिए इससे सम्मानित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री को जो सम्मान मिल रहा है वह रूसी प्राधिकरण द्वारा 1698 में शुरू किया गया था। यह रूस का पहला और सर्वोच्च नागरिक माना जाता है।

सोवियत शासन के दौरान इस सम्मान को खत्म कर दिया गया था। हालांकि साल 1998 में एक बार फिर से इसे देने की प्रथा शुरू हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे