नई
दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हो जाती जिनके बारे में जानकर हमें यकीन
ही नहीं होता। पिछले दिनों संयुक्त राज्य अमेरिका के पोर्टलैंड में एक मेन
हॉस्पिटल में एकसाथ 9 नर्सें गर्भवती होने का मामला सामने आया था। वहीं अब
एक ही स्कूल में सात टीचर के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई है।
दरअसल,
अमेरिका के कंसास में एक ही स्कूल की सात टीचर एक साथ गर्भवती हो गई।
बताया जा रहा है कि स्कूल की सातों टीचर अक्टूबर महीने में बच्चों को जन्म
दे सकती हैं।
गजब! इस अस्पताल में एक साथ 9 नर्सों ने दी गुड न्यूज, हुई गर्भवती
खबरों के मुताबिक, कंसास के ओक स्ट्रीट प्राथमिक स्कूल में कुल 14 टीचर
पढ़ाती हैं। जिनमें से अब आधी टीचर यानि सात टीचर्स ने एक साथ मैटरनिटी लीव
के लिए अप्लाई किया। जिससे स्कूल के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है
कि सात टीचर्स के एक साथ स्कूल से जाने के बाद बच्चों को कैसा पढ़ाया
जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर का कहना है। वह बेहद रोमांचित हैं कि एक साथ
सात टीचर मां बनने जा रही हैं। वहीं इस स्कूल की प्रिंसिपल एश्ले मिलर का
कहना है कि, इससे पहले मार्च और अक्टूबर में ही दो टीचर ने बच्चों को जन्म
दिया था और अब एक साथ सात टीचर्स के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनकर वो बेहद
हैरान हैं।
19 साल की लडक़ी रात में हो गई गर्भवती, सुबह देखा बेबी बंप, फिर जो हुआ...
एश्ले मिलर ने एक स्थानीय न्यूज चैनल से बातचीत में मजाकिया
लहजे में कहा कि अब उन्हें ‘पैंपर्स या हगीज जैसे एक प्रायोजक’ की जरूरत
है। साथ ही उन्होंने मजाक करते हुए ये भी कहा कि लोग अब उनके स्कूल का पानी
तक नहीं पीते।
ये भी पढ़ें - 1,497 क्रेडिट कार्ड्स संग बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रिंसिपल एश्ले का कहना है कि जब सातों टीचर मैटरनिटी लीव पर जाएंगी तो
उनकी जगह स्कूल में दूसरी टीचर्स को पढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा।
यहां प्रसाद के तौर पर बंटती है ये चीज, जानकर हो जाएंगे हैरान
एश्ले के
मुताबिक सातों टीचर कुल आठ बच्चों को जन्म देंगी, क्योंकि इनमें से एक टीचर
के गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे हैं।
ये भी पढ़ें - चाकलेट के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप
गौरतलब है कि हाल ही में पिछले दिनों संयुक्त राज्य अमेरिका के पोर्टलैंड
में एक मेन हॉस्पिटल के एक ही यूनिट में काम करने वाली नौ नर्स एक साथ
प्रेग्नेंट हैं। ये सभी नर्सें इन दिनों छुट्टी पर है।
ये भी पढ़ें - Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...