इस घड़ी में कभी नहीं बजते हैं 12, जानिए क्या है मामला

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019, 12:57 PM (IST)

ये तो हम सब जानते है कि घडी में 12 बजते ही दिन में बदलाव आता है। रात में 12 बजते ही दूसरे दिन की शुरूआत हो जाती है, वहीं दिन के 12 बजते ही दूसरा पहर लग जाता है। कुल मिलाकर हर घडी में 12 जरूर बजते है। लेकिन आज हम एक ऐसी घड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 12 कभी नहीं बजते हैं। जी हां, ये सच है। ये घड़ी स्विटजरलैंड देश सोलोथर्न शहर में है। यहां पर एक ऐसी घड़ी है, जहां कभी 12 नहीं बजता है। इस शहर के टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी है। उस घड़ी में घंटे की सिर्फ 11 सुइयां हैं। 12 उसमें से गायब है।

अब आप सोचेंगे कि ऐसा क्यों तो बताते है। दरअसल, इस शहर की सबसे खास बात ये है कि इस शहर के लोगों को 11 नंबर से काफी प्यार है। यहां की ज्यादातर चीजों का डिजाइन इस नंबर के आस-पास ही घूमता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यहां चर्चों और चैपलों की संख्या भी 11-11 है। ऐतिहासिक झरने, संग्रहालय और यहां तक की टावर भी 11 नंबर के हैं। यहां तक की यहां के सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी आपको 11 नंबर के प्रति लोगों का प्यार नजर आ जाएगा। ये चर्च 11 साल में बनकर तैयार हुआ था। इधर की सीढिय़ों का सेट तीन है, जिसमें हर सेट में 11 पंक्तियां, 11 दरवाजे, 11 घंटियां और 11 वेदियां हैं।

इस नंबर के प्रति लोगों में इतना लगाव है कि यहां हर चीज में 11 नजर आ ही जाएगा। लोगों के जीवन में भी 11 नंबर का खास महत्व है। यहां के लोग हर 11वें जन्मदिन पर खास तरह से सेलेब्रेट करते हैं। जन्मदिन के मौके पर दिए जाने वाला प्रॉडक्ट भी 11 नंबर से जुड़ा है। जैसे ऑफी बीयर यानी बीयर 11, 11-आई चॉकोलेड।

11 नंबर से क्यों है इतना प्यार...

ये भी पढ़ें - 18 साल के लडके के पेट से निकला अविकसित भ्रूण!

11 नंबर से क्यों है इतना प्यार...
11 नंबर के प्रति लोगों का लगाव के बारे में यहां कुछ पौराणिक मान्यता है। एक मान्यता के अनुसार, एक समय में सोलोर्थन के लोग काफी मेहनत करते थे। काफी काम करने के बावजूद उनकी जिंदगी में खुशियां नहीं थी। इस बीच यहां की पहाडिय़ों से एल्फ आने लगे और यहां के लोगों का हौसला बढ़ाने लगे। एल्फ के आने से उनके जीवन में खुशहाली आने लगी।

ये भी पढ़ें - 1,497 क्रेडिट कार्ड्स संग बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

जर्मनी भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है। इसलिए यहां के लोगों ने एल्फ को 11 नंबर से जोड़ दिया। उनके एहसानों को याद करने के लिए लोगों ने 11 नंबर को महत्व देना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!