संकल्प पत्र पर PM मोदी बोले- राष्ट्रवाद-अंत्योदय-सुशासन ही हमारा मिशन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 अप्रैल 2019, 11:26 AM (IST)

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 पर फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस चुनावी घोषणा पत्र का नाम संकल्पित भारत, सशक्त भारत' नाम दिया गया है। इस चुनावी घोषणा पत्र का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज ने किया।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। 50 पेज के इस घोषणा पत्र में कई क्षेत्रों के लिए कई वादें किए गए हैं। ऐसे में शिक्षा के लिए भी 14 वादें किए गए हैं, जिनके माध्यम से देश के एजुकेशन सिस्टम में बदलाव की कोशिश रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले पांच साल में देश के लोगों ने उनपर विश्वास रखा है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में जन के मन की बात है। प्रधानमंत्री बोले कि इसमें 3 प्रमुख बातों का उल्लेख किया गया है, राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है अंतोद्य हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को 2047 तक अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर निश्चित ही विकसित देश बनने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपानीत सरकार अगले पांच वर्षो में इसके लिए आधारशिला रखेगी। यहां लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी होने के मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने बीते पांच वर्षो में लोगों की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया और सरकार को अगले पांच वर्ष लोगों की इन आकांक्षाओं को पूरा करने में लगेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले ही 2022 के लिए अपना लक्ष्य सुनिश्चित कर लिया है, जब देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा।मोदी ने कहा कि भाजपा जल उपलब्धता और मछुआरों की समस्या के निदान के लिए समर्पित मंत्रालयों का गठन करेगी।


राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी किसानों को 6 हजार रुपए का लाभ मिलेगा। किसानों पर 25 लाख करोड़ रुपये अगले पांच साल के दौरान खर्च किया जाएगा। 1 लाख तक का क्रेडिट कार्ड पर जो लोन मिलता है, उसपर 5 साल तक ब्याज जीरो फीसदी होगा।उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर पर सभी संभावनाओं को तलाश करेंगे। प्रयत्न होगा कि जल्द से जल्द सौहर्दपूर्ण वातावरण में निर्माण हो जाए। सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराएंगे और लागू करेंगे। किसी राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचना पर आंच नहीं आने देंगे।


घोषणापत्र की मुख्य बातें :- राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। जबतक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा यह जीरो टॉलरेंस रहेगा। देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाएंगे। यह काफी इफेक्टिव आयोग होगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 में हमने देश के सामने 5 साल का विज़न रखा था, जिसपर देश की जनता ने विश्वास रखते हुए हमें बहुमत दिया था, पूर्ण बहुमत के बावजूद हमने NDA की सरकार बनाई और देश को आगे बढ़ाने का काम किया। यह पांच साल का कार्यकाल स्वर्ण अक्षराें में लिखा जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि घर, शिक्षा, शौचालय जैसी बुनियादी चीजों को हर गरीब के पास पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास किया गया। 2014 में जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था। पूर्ण बहुमत के बावजूद बीजेपी ने एनडीए की सरकार बनाई। मैं इतना कहना चाहता हूं 2014 से 2019 की यात्रा भारत की विकास यात्रा के स्वर्णिम पांच साल हैं। छह करोड़ लोगाें की भागीदारी से भाजपा का संकल्प पत्र बना है।

आपको बताते जाए कि लोकसभा चुनावों के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पार्टी ने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) समिति बनाई थी। इसके तहत देशभर से करीब 7500 सुझाव पेटियों, 300 रथों एवं इलेक्ट्रानिक माध्यमों से सुझाव प्राप्त किए गए।