जयपुर। आमजन को सुगम व बेहतर यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए यातायात पुलिस का एक औेर प्रयास। अब फेसबुक के अलावा जनता से बेहतर संपर्क, पारदर्शिता और विश्वास के लिए यातायात पुलिस ने वाॅट्सएप नंबर 8764866972 जारी किया है।
यातायात पुलिस द्वारा वाट्स एप नंबर आमजन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे आप अपने स्मार्ट फोन के जरिये जयपुर यातायात सम्बंधी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकतें है। साथ ही यातायात सम्बंधित उल्लंघन, जैसे- अनाधिकृत पार्किंग, यातायात के दबाव, सार्वजनिक परिवहन के वाहनों के बारे में षिकायत करना चाहते है तो स्थान, तिथि, समय आदि को सीधे यातायात पुलिस को वाट्स एप नंबर पर भेज सकते है।
यातायात पुलिस की इस पहल से यातायात को और ज्यादा बेहतर बनाने एवं आमजन की यातायात से जुडी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने में सहयोग मिलेगा। आप द्वारा दी गई सूचना के आधार पर यातायात नियमों के उल्लंघन, यातायात के अवरोध एवं ऐसा घटनाक्रम जिसमें यातायात पुलिस की सहायता की आवश्यता हो की जानकारी प्राप्त होने पर यातायात पुलिस जयपुर द्वारा तत्काल सहायता/कार्यवाही की जा सकेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे