मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जलियांवाला बाग हत्याकांड यादगार समागम में शामिल होने को मंजूरी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 अप्रैल 2019, 7:34 PM (IST)

चंडीगढ़। भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक पत्र जारी करके पंजाब के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, एम.पी. /एम.एल.ए और अन्य राजनैतिक शख्सियतों को जलियांवाला बाग़ हत्याकांड यादगार समागम में शामिल होने को मंजूरी देने के लिए एक पत्र जारी किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, एम.पी. /एम.एल.ए और अन्य राजनैतिक शख्सियतें जलियांवाला बाग़ हत्याकांड यादगार समागम में शामिल हो सकती हैं, परंतु वह अपने भाषणों को सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की प्राप्तियों का ही जि़क्र कर सकते हैं और किसी भी हालत में इस मंच का प्रयोग राजनैतिक लाभ लेने के लिए नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे